विधायक की जन्मदिन पार्टी में अधिकारियों की मौजूदगी, CM ने कलेक्टर को दिया जांच का निर्देश

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में विधायक की जन्मदिन पार्टी में अधिकारियों की मौजूदगी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले का संज्ञान लेते हुए सूरजपुर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर में स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस आयोजन में कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी सामने आई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर को निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस कदम के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल बढ़ गई है और अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ( साभार: न्यूज टूडे छत्तीसगढ़ )
