एसईसीएल के पूर्व कर्मी ने पुत्र की स्मृति में दिया 10 लाख का सहयोग

कोरबा 12 मई। भारतीय मजदूर संगठन के पदाधिकारी और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पूर्व कर्मचारी अश्वनी मिश्रा ने व्यापारी संघ को 10 लख रुपए की बड़ी सहायता अपने पुत्र नितिन मिश्रा की स्मृति में दी है। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के ललितपुर झांसी क्षेत्र में हुए हादसे में इंजीनियर नितिन का निधन हो गया था।
व्यापारी संघ के द्वारा पार्थिव देह को यथास्थान पहुचाने के लिए वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने अपने स्तर पर कार्य किया और सहायता के लिए संदेश जारी किया। कोरबा जिले के दीपिका क्षेत्र में लंबे समय तक सेवारत रहे अश्विनी मिश्रा ने पुत्र नितिन की यादों को चिरस्थायी बनाने के लिए 10 लाख का शव वाहन उपलब्ध कराया। संघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह की उपस्थिति में इसका लोकार्पण हुआ। व्यापार मंडल ने इस उदार सहयोग के लिए अश्विनी मिश्रा और उनके परिजनों का सम्मान किया।
