सीएम सुवेंदु को जान से मारने की धमकी- सीमा पर ही दफना देंगे

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को जान से मारने की सीधी धमकी मिलने का मामला सामने आया है। ‘दी डेली इंकलाब’ नामक फेसबुक पेज पर प्रसारित एक वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति को मुख्यमंत्री के विरुद्ध हिंसक और बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग हिंदी में बोलते हुए कर रहा है।
इस फेसबुक पेज पर मौजूद दी डेली इंकलाब नाम के साथ बांग्लादेश का झंडा है जिससे अनुमान लगाया रहा है कि उक्त वीडियो बांग्लादेश में बना है लेकिन बोलने वाला शख्स हिंदी साफ-साफ बोल रहा है। पुलिस वीडियो की ज़ांच कर रही है। वायरल वीडियो में आरोपित व्यक्ति मुख्यमंत्री को ‘सीमा पर ही दफनाने’ और उन पर शारीरिक हमला करने की धमकी दे रहा है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई हत्या के बाद इस तरह की धमकियों को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।
पीए की हत्या के बाद ही सुर्वेदु की सुरक्षा और बढ़ी
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर राज्य सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सुवेंदु अधिकारी को पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद, राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का एक संयुक्त दस्ता उनकी सुरक्षा में तैनात है। विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री ने स्वयं सुरक्षा घेरे को ऐसा रखने का निर्देश दिया है जिससे आम जनता को असुविधा न हो।
