
कोरबा 28 अपै्रल। जिले के पाली हाईस्कूल में पदस्थ प्राचार्य पर अपने ही व्याख्याता के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगा है। मारपीट से आहत व्याख्याता ने घटना की लिखित शिकायत थाने में दी है, तो पीडित की वृद्धा मां प्राचार्य को हटाए जाने की मांग लेकर स्कूल मुख्य गेट में धरने पर बैठ गई है।
प्राचार्य द्वारा व्याख्याता से मारपीट किये जाने का यह मामला बीते 27 अप्रैल की है। जानकारी के अनुसार पाली में पदस्थ भौतिकी व्याख्याता प्रखर पांडेय के साथ प्राचार्य का विभागीय खींचतान बीते कुछ महीनों से चलता आ रहा है। घटना दिनांक को प्राचार्य सराफ ने व्याख्याता को अपने कक्ष में बुलाया और विभागीय मामले को लेकर कहासुनी होते- होते एकाएक मामला मारपीट में तब्दील हो गया।
इस दौरान अपने हाथ मे चप्पल लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ाने लगे। व्याख्याता किसी तरह मौके से भागे, लेकिन प्राचार्य उन्हें स्कूलके बाहर मुख्य सडक पर भी दौड़ाकर मारने लगे, भागते हुए वे किसी तरह स्कूल के समीप अपने घर पहुँचे। बीपी के मरीज होने की वजह से दौडने के कारण उनके नाक से खून बहने लगा और वे घर पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन किसी तरह पीडित को समीप के अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां समय पर उपचार शुरू होने से गंभीर हालात टल गई। व्याख्याता ने इस घटना को लेकर प्राचार्य के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है, किन्तु घटनाक्रम से वे सदमे में है।
उधर घटना को लेकर व्याख्याता की 65 वर्षीय वृद्धा मां श्रीमती सकुंतला पांडेय आज हाईस्कूल मुख्य गेट पर धरने में बैठ गई है। उनकीमांग है कि प्राचार्य को पाली हाईस्कूल से अविलंब हटाया जाए, जब तक उन्हें न्याय नही मिल जाता वे रोजाना स्कूल समयावधि तक धरने पर बैठेगी। प्राचार्य द्वारा व्याख्याता के साथ खींचतान व मारपीट जैसी नौबत की वजह प्राचार्य की मनमानी को बताया जा रहा है।
पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि संबंधित स्कूल में 25 का स्टाफ है। इस मसले को लेकर पुलिस की टीम ने वहां जाकर जानकारी हासिल की। किसी ने भी ऐसे किसी घटनाक्रम के बारे में कोई भी तथ्य साझा नहीं किए। ऐसे में पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने का सवाल पैदा नहीं होता।
