जेन्जरा बाईपास पर लगातार दुर्घटनाएं, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कोरबा 26 अपै्रल। जेन्जरा बाईपास में पत्रपाली टर्निंग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं और इनमें लगातार लोगों को नुकसान हो रहा है। दुर्घटनाओं के पीछे सडक की कमजोरी गुणवत्ता से लेकर तकनीकी खामियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आदिवासी नेता लाल बहादुर सिंह ने संबंधित इंजीनियर और एन या पर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

कोराम के द्वारा इस बारे में थाना प्रभारी कटघोरा को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया था 2 दिन पहले एक ट्रैक्टर चालक पतरापाली टर्निंग पर दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी इसी स्थान पर इस प्रकार की दुर्घटनाएं हुई है जिनमें लोगों को शारीरिक नुकसान हुआ है। आदिवासी नेता का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है सडक के निर्माण के दौरान कई प्रकार के मापदंडों का ध्यान नहीं रखा गया। बाईपास में कई स्थानों पर सडक समतल नहीं है। वाहनों के चलने के दौरान स्मूदनेस गायब है। अलग-अलग कारण से बबलिंग होती है। ऐसे में एक स्थिति निर्मित होती है जब गाडियां अनकंट्रोल होने के साथ सडक के बाहरी किनारे से अलग होकर पलट जाती है और फिर इसकी बड़ी कीमत चालकों के अलावा अन्य लोगों को चुकानी पड़ती है।

लाल बहादुर ने थाना प्रभारी से कहा है कि यह मामला तकनीकी मिस्टेक का है और इस वजह से लगातार इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति हो रही है इसलिए इसकी जांच जरूरी है कहा गया है कि अगर 15 दिवस के भीतर इस मामले में परिणाम नहीं आते हैं तो हम बहुत सारे लोगों के साथ डेंजरस चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे

Spread the word