टीपी नगर में मनमानी पार्किंग से समस्या, शिकायत पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

कोरबा 26 अपै्रल। ट्रांसपोर्ट नगर इंदिरा आवासीय और व्यवसायिक भारी वाहनों की गतिविधियों के कारण समस्याग्रस्त है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की शिकायत पर ध्यान दिया और कुछ वाहनों पर कार्रवाई की।

बताया गया की विजय टॉकीज और टैगोर उद्यान के आसपास मुख्य मार्ग पर यहां वहां भारी वाहनों को उनके मालिकों ने इस तरीके से पार्क कर दिया है जैसे यह क्षेत्र उनकी अपनी संपत्ति हो और वह किसी भी तरीके से इसका उपयोग कर सकते हैं। मुख्य मार्ग के साथ-साथ टर्निंग पर भी ऐसी गाडियों को खड़ा कर देने से तस्वीर ऐसी हो गई है मानो यह पूरा क्षेत्र कोई यार्ड हो। इस वजह से सामान्य आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल नीतिश ठाकुर के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर उतरी। यहां पर खड़े किए गए वाहनों की जानकारी देने के साथ उन्मेंदर्शित मोबाइल नंबर के आधार पर लोगों की खोज की गई। ऐसी गाडियों को यहां से हटवाने के साथ पेनल्टी भी लगाई गई। इससे पहले यही समस्या ट्रांसपोर्ट नगर स्टेडियम से लेकर सीएसईबी चौक के मार्ग पर थी और इसके चलते आए दिन समस्या पैदा हो रही थी। पुलिस ने कहा है कि लोगों ने अपनी जरूरत के लिए गाडियां ली है तो वह उन्हें पार्क करने के लिए जगह जरूर तलाशे। अन्य स्थिति में नियम विरुद्ध कार्य किए जाने पर कार्रवाई करेंगे। इसके लिए पूरी जिम्मेदारी वाहन मालिकों की होगी।

Spread the word