फॉर्च्यूनर चालक की लापरवाही, सीएसईबी के रेलवे ट्रैक पर गिरते-गिरते बची फोर व्हीलर

कोरबा 26 अपै्रल। ट्रांसपोर्ट नगर चौक से सीएसईबी चौक को जाने वाले रास्ते पर तुलसी एजेंसी के सामने हुई घटना में एक फोर व्हीलर रेलिंग तोडकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। विपरीत दिशा से आई फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक के लापरवाही के कारण यह घटना हुई। इस घटना में फोर व्हीलर समर लोग देव योग से बच गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने इस घटनाक्रम को लेकर व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के स्थानीय पावर प्लांट को कोयला आपूर्ति करने के लिए रेल लाइन बिछाई गई है जो मुख्य सडक के किनारे हैं। सुरक्षा संबंधी कर्म से पिछले वर्षों में नगर पालिका निगम के द्वारा शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग से सीएसईबी चौराहा तक सडक और ट्रैक के बीच में लोहे की रेलिंग लगाई गई ताकि हादसे रोके जा सके। इन सबके बावजूद मुख्य मार्ग पर चलने वाली फोर व्हीलर और दूसरी गाडियों की स्पीड पर नियंत्रण न के बराबर है और इस चक्कर में आए दिन हादसे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर के आंतरिक इलाके से काफी तेज रफ्तार में आ रही एक फॉर्च्यूनर के चालक ने दूसरे रास्ते की तरफ जाने के बावजूद स्पीड पर कंट्रोल नहीं किया और इसका नतीजा यह हुआ कि ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ जा रही फोर व्हीलर के चालक ने खुद को बचाने की कोशिश की इस फेर में या गाड़ी बाएं तरफ की रेलिंग तोडकर सीएसईबी के रेलवे ट्रैक पर गिरते गिरते बची।

इस दौरान फोर व्हीलर के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया वही देवयोग से इसके चालक और इसमें सवार दूसरे लोग बाल बाल बचे। घटनाक्रम के बाद की परिस्थितियों को ध्यान में रख फॉर्च्यूनर चालक काफी तेज रफ्तार से यहां से भाग निकला। यहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकऋे हो गई जिन्होंने अपने प्रयासों से सीएसईबी के रेलवे ट्रैक पर गिरी फोर व्हीलर को निकाला। पूरे मामले को लेकर लोगों ने व्यवस्था पर भड़ास निकाली। लोगों ने बताया कि अक्सर इस रास्ते पर एक्सीडेंट होते हैं और इसके लिए कई प्रकार के कारण जिम्मेदार हैं। पूरे रास्ते में जहां पर डिवाइडर के बीच में रास्ते छोड़ गए हैं वहां आवश्यक सिग्नल की जरूरत है और हाई फ्रीक्वेंसी वाले कैमरा की भी।

154 मामले में लाइसेंस निरस्त
कोरबा के एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। विशेष ऑपरेशन को इसी उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। बीते कुछ महीनो में जिले की पुलिस ने 569 नशेड़ी चालकों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट का मामला बनाया है। इनमें से 154 के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं और बाकी मामलों में अगली कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है।

Spread the word