तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान के सभी रेकार्ड टूट गए.!

नईदिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान के सभी रेकार्ड टूट गए। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर हुए मतदान में रेकॉर्ड 85% मतदाताओं ने वोट डाले, वहीं पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों पर 92.22% वोट पड़े। दोनों राज्यों में करीब 44 डिग्री सेल्सियस की तेज गर्मी भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर पाई। महिला मतदाताओं ने सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर उत्साह से वोट डाले। शाम को चुनाव आयोग ने आंकड़े जारी कर बताया कि दोनों राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 2% से भी ज्यादा मतदान किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं का समर्थन ही यह तय करेगा कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। रेकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद प्रमुख दल अपने-अपने दावे कर रहे है लेकिन अंदरखाने बूथों से आंकड़े जुटा कर राजनीतिक गुणा-भाग में लगे हैं। पश्चिम बंगाल मे मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ टीएमसी क भाजपा के बीच है वहीं तमिलनाडु में परंपरागत प्रतिद्वंद्वी डीएमके व एआइएडीएमके गठबंधनों में संघर्ष के बीच अभिनेता विजय की नई पाटी टीवीके के समर्थन पर नजर है। दोन राज्यों में नतीजे चार मई को आएंगे इससे पहले पश्चिम बंगाल में दूस चरण की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

Spread the word