ईरान- अमरीका के युद्ध विराम को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौता होने तक के लिए बढ़ाया

वाशिंगटन/तेहरान। ईरान-अमरीका के बीच युद्ध विराम को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने समझौता होने तक के लिए बढ़ा दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील पर वह ऐसा कर रहे हैं। इसके साथ ही ईरान की समुद्री नाकेबंदी जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से बंटी हुई है। उन्हें बातचीत आगे बढ़ाने के लिए एकजुट ह होकर प्रस्ताव पेश करना होगा। वहीं ईरान ने कहा है कि वह अमरीकी नाकेबंदी के खत्म होने तक वह इस्लामाबाद में शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं होगा।

ट्रंप ने बुधवार को कहा कि बातचीत का नया दौर पाकिस्तान में शुक्रवार तक शुरू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान के साथ सकारात्मक मध्यस्थता प्रयासों के बाद दोनों पक्ष 36 से 72 घंटों के भीतर फिर से वार्ता की मेज पर लौट सकते हैं। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि हम जानते हैं कि अमरीका के प्रतिबंधों को किस तरह निष्प्रभावी करना है।

आईआरजीसी की ईरान पर पकड़ बढ़ी

ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) की पकड़ मजबूत हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश और रक्षा नीति से जुड़े निर्णयों में उनकी ही चल रही है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को लगभग किनारे कर दिया गया है। वहीं सुप्रीम लीडर खामेनेई को लेकर भी अनिश्चितता है।

युद्ध विराम अपडेट

आईडीएफ के सेना प्रमुख ने कहा, सभी मोर्चों पर युद्ध शुरू करने के लिए तैयार।

ट्रंप- हेगसेथ के दावों पर सवाल- पेंटागन के अनुसार ईरान की ताकत अब भी मजबूत

लेबनान पर इजराइल का ड्रोन हमला, दो की मौत। राष्ट्रपति बोले- सीजफायर बढ़ाने को लेकर बातचीत जारी।

होर्मुज खोलने को लेकर ब्रिटेन की अगुवाई में लंदन में 30 देशों के सैन्य योजनाकारों की दो दिन की बैठक शुरू।.

Spread the word