ईरान ने अमरीका पर वादाखिलाफी एवं समुद्री डकैती का आरोप लगाया

तेहरान/वाशिंगटन, होर्मुज स्टेट खोलने की घोषणा के बाद भी अमरीकी नाकेबंदी जारी रहने से नाराज ईरान ने शनिवार की फिर स्टेट को बंद कर दिया। ईरान ने अमरीका पर वादाखिलाफी और समुद्री डकैती का आरोप लगाते हुए कहा कि होर्मुज पर नियंत्रण फिर सख्त कर दिया गया है। इस बीच एक टैंकर पर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गनबोट से फायरिंग की। इसके बाद वहां से गुजर रहे दो भारतीय झंडे वाले जहाजों को भी पीछे होना पड़ा। भारत ने सख्त विरोध जताते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया।

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बयानबाजी पर ईरानी संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ट्रंप ने एक घंटे में 7 दावे किए, सातों झूठे थे। शुक्रवार को ट्रंप ने टूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरानी यूरेनियम सौंपने व होर्मुज से माइंस हटाने जैसे दावे किए थे। ट्रंप ने कहा कि ईरान से डील नहीं होती है तो फिर से बमबारी करेंगे। शनिवार शाम को सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमरीकी को सीधी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि हार का स्वाद चखाने के लिए ईरानी नौसेना तैयार है।

सीजफायर अपडेट

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईरान ने एयर स्पेस खोला।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले-होर्मुज खुलने से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुश, जिम्बाब्वे में ईरानी दूतावास ने कहा-ट्रंप को शांत रहना चाहिए।

दक्षिण लेबनान में फिर धमाके।

यूएस सेंट्रल कमांड का दावा अब तक ईरान के 21 जहाजों को नाकेबंदी के तहत लौटने पर. मजबूर किया।

इजराइल ने कहा हिजबुल्लाह के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

ईरान की मॉस्किटो फ्लीट बडा खतरा

अमरीका और इजराइल भले ही ईरान की नेवी खत्म करने का दावा करें, लेकिन रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की माँस्किटो फ्लीट अभी भी फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा खतरा बनी हैं। मॉस्किटो फ्लीट में छोटी लेकिन बेहद तेज नावें शामिल होती हैं। इनमें एंटी शिप मिसाइल और हैवी मशीन गन भी लगी होती है। इसे आईआरजीसी समुद्र में गुरिल्ला वारफेयर में प्रयोग कर सकता है।

सोमवार को हो सकती है शांति वार्ता…

ईरान व अमरीका के बीच सोमवार को फिर अगले दौर की शांति वार्ता इस्लामाबाद में हो सकती है। अमरीकी मीडिया ने दावा किया कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल रविवार को पाकिस्तान पहुंच सकते हैं।

Spread the word