गर्मी में राहत: वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन, बिलासपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

बिलासपुर | ग्रीष्मकालीन सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा वलसाड-खड़गपुर-वलसाड के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन कुल 2-2 फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल 15 और 22 अप्रैल 2026 को वलसाड से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल 17 और 24 अप्रैल 2026 को खड़गपुर से चलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी-III सहित कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सके।

Spread the word