हाथियों का झुंड पहुंचा अड़सरा क्षेत्र में, निगरानी में जुटा विभाग

कोरबा 27 सितंबर। कटघोरा वन मंडल में हाथी समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के पसान रेंज में 33 से अधिक हाथी वर्तमान में सक्रिय है, जिनमें से 32 हाथी कल तक पसान सर्किल में विचरण कर रहे थे लेकिन बीती रात हाथियों का यह दल आगे बढकर अड़सरा जंगल पहुंच गया। हाथियों के झुंड को आज सुबह यहां के झीनपुरी क्षेत्र में घुमते हुए देखा गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिस पर वन अमला मौके पर पहुंच कर हाथियों की निगरानी में जुट गया है।

बताया जाता है कि यहां पहुंचने से पूर्व रास्ते में उत्पात मचाते हुए कई किसानों की धान की फसल को रौंद दिया है। जिससे संबंधितों को भारी नुुकसान उठाना पड़ा है। चुंकी दल में बड़ी संख्या में हाथी शामिल है। अत: जिस क्षेत्र के खेत में दल पहुंचता है वहां का फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाता है। इधर तनेरा क्षेत्र में भी एक दंतैल हाथी विचरणरत है। दंतैल हाथी अभी शांत है लेकिन उसके द्वारा उत्पात मचाये जाने की संभावना बनी हुई है। क्योंकि यह लोनर हाथी कटघोरा वन मंडल में कई स्थानों पर घरों व फसलों को नुकसान पहुंचा चुका है।

Spread the word