गोल्डर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ सीएमए का नाम

सीएम उपलब्धि के लिए प्रयास को सराहा

कोरबा 11 अपै्रल। सीएमए-छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट एवं किकबॉक्सिंग एकेडमी, कोरबा ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज करा लिया है। यह उपलब्धि एकेडमी के खिलाडियों द्वारा स्थापना वर्ष 2018 से फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने के आधार पर प्राप्त हुई है।

एसोसिएशन एवं सी एम ए किकबॉक्सिंग एकेडमी के संस्थापक तारकेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश एवं जिले में किकबॉक्सिंग खेल 2006 से संचालित है। किकबॉक्सिंग खेल एवं खिलाडियों के बेहतर प्रशिक्षण हेतु एकेडमी की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी। यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही, आयरलैंड, रूस, साउथ कोरिया, टर्की, इटली, नेपाल जैसे देशों में भारतीय किकबॉक्सिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। यहां प्रशिक्षित खिलाडियों ने राज्य शासन द्वारा खेल पुरस्कार अलंकरण शहीद कौशल यादव, खेल अंकुर,खेल गौरव, खेल शिखर पुरस्कार प्राप्त किया है। खिलाडियों ने शासन द्वारा नगद राशि पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने की यह उपलब्धि न केवल खिलाडियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह संस्था के समर्पण और गुणवत्ता प्रशिक्षण का भी प्रमाण है।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, एसोसिएशन एवं अकादमी के संस्थापक तारकेश मिश्रा, सचिव आकाश गुरुदिवान एवं अन्य प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में सीएमए का नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Spread the word