KORBA BREAKING : सुनालिया चौक स्थित मोबाइल शॉपि में घुसी कार, चालक और सवार सभी नशे में धुत्त

कोरबा 08 अप्रैल। शहर में आज सुबह एक गंभीर घटना घटित हुई जब सुनालिया चौक स्थित मोबाइल शॉपी में एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कर तेज रफ्तार में आ घुसी। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी तथा मार्ग से गुजर रहे लोग घबरा गए और मौके पर अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दर्री रोड तिराहा की ओर से आई और अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी।


प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटना घटित करने वाली गाड़ी में तीन लोग सवार थे और सभी नशे में धुत्त बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई परंतु दुकानदार को बड़े नुकसान की संभावना जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर कोरबा पुलिस पहुंच चुकी है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

