यातायात सुरक्षा को लेकर ट्रेफिक जवानों को गर्मी की परवाह नहीं

कोरबा 05 अपै्रल। गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ हर स्तर पर चुनौतियां आ खड़ी हो गई है। रेलवे क्रासिंग के कारण शहर के अनेक रास्तों पर मुश्किलें हैं। गर्मी में जाम की स्थिति लगने पर लोगों को समस्याओं से बचाया जा सके, इसके लिए ट्रैफिक के जवान जोखिम की स्थिति में ड्यूटी कर रहे हैं। कोरबा के शारदा विहार, सीएसईबी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, बांयी तट नहर पुल सुनालिया, अग्रसेन तिरहा और नेता जी सुभाषचंद्र बोस चौराहे पर इस मौसम भी सामान्य रूप से ट्रैफिक पुलिस का मैदानी अमला ड्यूटी करता नजर आ रहा है।
पुरानी व्यवस्था के साथ उन्हें अपना काम करने के निर्देष हैं। व्यवहारिक रूप से ट्रैफिक को चुनातियों को निपटाना इनके हिस्से में हैं। किसी भी वजह से मुख्य मार्ग हो या चौराहों के आसपास जाम की स्थिति ना बनें, इसका ध्यानरखना है। ऐसा इसलिए ताकि जनता को बढ़े तापमान के बीच दिक्कतों से बचाया जा सके।हालांकि समय-समय पर स्काउट गाईड और एनसीसी के विद्यार्थी नैतिक रूप से इस काम में सहयोग करते है। सामान्य स्थिति में पूरी जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस के कंधों पर होती है।
