12 से अधिक गांव में लो-वोल्टेज की समस्या, ग्रामीण परेशान

कोरबा 05 अपै्रल। छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत कोरबा ग्रामीण संभाग में आने वाले 12 से ज्यादा गांव पिछले कुछ दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों के सामने काफी दुश्वारियां है। उनकी समस्या का निराकरण न तो स्थानीय उपकेंद्र से हो रहा है और ना ही दूसरे स्तर से। लोगों ने रामपुर क्षेत्र के विधायक के संज्ञान में इस बात को लाया है।
एक तो अप्रैल की शुरुआती दिनों में ही तापमान का पर 40 के आसपास पहुंच गया है। इसके चलते हैं जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। दिन में सूरज के तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं तो रात को दूसरी समस्या हो रही है मच्छरों के कारण। इस पर भी बिजली आपूर्ति का पुराना ढर्रा लोगों को मुश्किल में डाल रहा है। बताया गया कि करतला, कुदमुरा, बासिन, तौलीपाली, कलमीटिकरा, सारणीडेरा, कुदवारी, चचिया, बरपाली, गिरारी और आसपास के कई इलाके लोग वोल्टेज के कारण प्रभावित है। उपभोक्ता का कहना है कि यह स्थिति दिन और रात दोनों समय रहती है इस वजह से समस्याएं और ज्यादा बढ़ जाती हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली को लेकर काफी समय से परेशानियां है और वितरण कंपनी के अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी है। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान शीघ्रता से करने की मानसिकता नहीं बनाई जा रही है। लोगों की शिकायत है कि बिजली बिल बकाया होने पर वितरण कंपनी सख्ती दिखती है और कार्रवाई करती है तो फिर लो वोल्टेज के मामले में उसकी मानसिकता बेहतर क्यों नहीं होनी चाहिए।
