आजाद नगर क्षेत्र से 10 लाख के आभूषण व डेढ़ लाख नगदी रकम पार, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा 05 अपै्रल। बालको नगर क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में बदरे आलम के यहां गत रात्रि चोरी की घटना हो गई। यहां से 10 लाख का सोना और 1 लाख 46000 नगद रकम चोरों ने पार कर दिया। पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया है। मामले में जांच की बात कही जा रही है। आज सुबह इस बारे में जानकारी हुई। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आलम सेल्समैन का काम करता है। पारिवारिक काम से वह पिछले कुछ दिन से बिहार गया हुआ है। सुरक्षा कारण से उसके एक करीब के रिश्तेदार ने अपने सोने के आभूषण भी आलम के यहां रखवा दिए थे। चोरों ने भी इन्हें भी पार कर दिया।
आज सुबह आजाद नगर में चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई तो आसपास के लोग सकते में आ गए। आलम को अपने आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी होगी दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर के सामान बिखरे हुए है। उसने पुलिस और चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों को इसकी खबर दी। मौके पर जायजा लेने पर ज्ञात हुआ कि अलमारी को नुकसान पहुंचा कर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। अलमारी के लॉकर मैं रखी रकम के अलावा 10 लाख कीमत का स्वर्ण आभूषण चोरों के हाथ चढ़ गया। इसमें से चार लाख कीमत के आभूषण पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के थे, जिसे उसने यहां रखवाया था। चोरी की घटना पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई। मामले में जांच शुरू कराई गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ चोरों तक पहुंचाने का दावा किया।
5 दिन पहले ही जैलगांव दर्री के पावर सिटी कॉलोनी में चोरों ने दो घटनाओं का अंजाम दिया था। यहां पर रहने वाले पेंशनर एचएस पटेल के घर से 5000 नगदी और सोने चांदी के आभूषण चोरों ने समेट लिए थे। जबकि ठेकेदार वीरेंद्र द्विवेदी के मकान का ताला तोडकर आभूषण और नगदी रकम की चोरी की थी। घटना के दौरान दोनों परिवार रायगढ़ और रायपुर गए हुए थे। लौटने पर उन्हें इस बारे में जानकारी हुई। भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में स्थानीय पुलिस ने अपराध दर्ज किया है और मामले की विवेचना कर रही है। सवाल बना हुआ है कि जब पावर सिटी कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा बंदोबस्त किए गए हैं तो फिर चोरों के लिए कौन सा अलग रास्ता बन गया है और वह कहां से भीतर आकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
