अधिवक्ता संघ चुनावः संजय ने भरा नामांकन, काफी समर्थक रहे मौजूद

कोरबा 31 मार्च। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे संजय जायसवाल के नामांकन दाखिल के दौरान जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों की भारी मौजूदगी ने पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया और शक्ति प्रदर्शन भी साफ नजर आया। नामांकन के बाद संजय जायसवाल ने इसे अपने लिए खास पल बताते हुए कहा कि आप सभी सम्माननीय जनों की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करना एक अलग अनुभूति रही।

उन्होंने कहा कि जिस तरह सभी ने साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाया, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि समर्थकों का यह साथ उन्हें बड़ी जीत की ओर जरूर ले जाएगा। अंत में उन्होंने सभी समर्थकों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Spread the word