मंदिर निधि में 1.76 करोड़ जमा न करने पर पदाधिकारियों को नोटिस जारीमंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों में मची हलचल  

कोरबा 21 मार्च। सहायक पंजीयक कार्यालय ने मंदिर निधि से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए तात्कालिक अध्यक्ष रोहिणी सुल्तानिया, तात्कालिक सचिव विमल मोदी एवं तात्कालिक कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जारी नोटिस के अनुसार संबंधित पदाधिकारियों को 1,76,65,336 (एक करोड़ छिहत्तर लाख पैंसठ हजार तीन सौ छत्तीस रुपये) की राशि मंदिर निधि में जमा करने के निर्देश दिए गए थे, जिसका अब तक पालन नहीं किया गया है। इस पर सहायक पंजीयक ने स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा है कि निर्धारित राशि जमा क्यों नहीं की गई और उनके विरुद्ध कार्रवाई क्यों न की जाए। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले के सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है, वहीं श्रद्धालुओं में भी इसको लेकर चिंता देखी जा रही है। फिलहाल सभी की नजरें पदाधिकारियों के जवाब और आगे की प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Spread the word