शहर सौदंर्यीकरण की ओर निगम का एक और कदम


महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नवस्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण
आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामय उपस्थिति
कोरबा 21 मार्च। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर निगम कोरबा द्वारा तानसेन चौक में नवस्थापित अशोक स्तंभ का करतल ध्वनि के बीच लोकार्पण किया। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवंागन, चन्द्रलोक सिंह, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, राकेश वर्मा, प्रताप सिंह कंवर, चेतन सिंह मैत्री, पंकज देवांगन आदि के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ऊर्जानगरी कोरबा के शहर सौदंर्यीकरण व चौक-चौराहों के सौदंर्य को बढ़ाने, उपेक्षित पडे़ स्थलों को क्रिएटिव कॉर्नर की पहल से सुसज्जित करने तथा सार्वजनिक स्थलों को सजाने – संवारने की दिशा में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। शहर की सौदंर्यीकरण की ओर निगम ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुये निगम के प्रशासनिक भवन साकेत के समीप स्थित आई.टी.आई.-तानसेन चौक में अशोक स्तंभ का निर्माण कराया है, आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने जनप्रतिनिधियों, निगम के अधिकारियों व आमनागरिकों की उपस्थिति में उक्त नवस्थापित अशोक स्तंभ का लोकार्पण किया।

Spread the word