Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, जानें पूजा के नियम, क्या करें और क्या न करें..?

रायपुर 19 मार्च। हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला चैत्र नवरात्रि पर्व आज, 19 मार्च गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाले इस नौ दिवसीय पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों पूजा के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक होता है।
क्या न करें
• तामसिक भोजन (मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज) का सेवन न करें।
• नौ दिनों तक बाल या नाखून न कटवाएं।
• मन में क्रोध, लोभ या नकारात्मक विचार न रखें।
• कलश स्थापना में कटे-फटे पत्तों का उपयोग न करें।
• पूजा के समय चमड़े की वस्तुएं (बेल्ट, जैकेट आदि) न पहनें।
• घर और मंदिर में गंदगी न रखें।
• पूजा के दौरान काले रंग के वस्त्र न पहनें।
• अखंड ज्योत को कभी भी बिना देखरेख के न छोड़ें।
क्या करें
• पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर पूजा शुरू करें।
• मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूरे नौ दिन पूजा करें।
• ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए श्रद्धा भाव से आराधना करें।
• प्रतिदिन भोग लगाएं और समय पर प्रसाद ग्रहण करें।
• पूजा में लौंग और कपूर का अवश्य प्रयोग करें।
• रोज सुबह स्नान कर नियमित पूजा करें और अखंड ज्योत जलाएं।
• लाल, पीले और गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें।
• श्रृंगार सामग्री को अंतिम दिन दान करें या उपयोग में लें।
• नौ दिनों तक कन्या पूजन या कन्याओं को भोजन कराएं।
धार्मिक मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने और नियमों का पालन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 

Spread the word