CG News : कार से 54 लाख की चांदी बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार

महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका पर वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रायपुर की ओर जा रही एक कार (CG 04 PY 7882) को रोककर तलाशी लेने पर 21.089 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 54 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
कार में सवार विरेन्द्र प्रधान (50) और टिकेश कुमार साहू (38) से जब आभूषणों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस जारी किया और गवाहों की उपस्थिति में आभूषण तथा कार जब्त कर ली।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा से रायपुर आ रहे थे। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और आभूषण कहां से लाए गए तथा उनका उद्देश्य क्या था, यह पता लगाने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the word