अनियंत्रित होकर कोयला लोड ट्रेलर पलटा, चालक को आई चोट

कोरबा 28 फरवरी। कुसमुंडा से कोयला लोड लेकर कोरबा की ओर आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सडक में पलट गया। जिससे ट्रक में लदा कोयला सडक में बिखर गया।
जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा रोड अंतर्गत बरमपुर मोड पर आज तडके कोयला लोड ट्रेलर सीजी11 एक्य 7303 अनियंत्रित होकरपलट गया। ट्रेलर कुसमुंडा की ओर से कोरबा जा रही थी, इस दौरान यह हादसा हुआ,हादसे के बाद ट्रेलर में लदा कोयला सडक पर बिखर गया वहीं हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ सडक पर लोगों की आवाजाही नहीं थी,अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत बनने वाले फोर लेन का काम अभी तक अधूरा है, बरमपुर मोड के पास ही नहर पर पुल बनना था जो अटका पड़ा हुआ है,वहीं जहां पर हादसा हुआ है वहां डिवाइडर भी काफी दूर से बना हुआ है। मोड पर सडक मैदान नुमा है,यहां वाहन मोडने के दौरान अक्सर छोटे बड़े हादसे होते रहते है।
बरमपुर मोड के अलावा डंफर पुल, खम्हरिया मोड, शिवमन्दिर चौक के पास भी हादसे होते है। प्रशासन को चाहिए कि कोरबा कुसमुंडा अंतर्गत अधूरे पड़े फोर लेन निर्माण कार्य को पूर्ण करवाना चाहिए जिससे आम लोगों को आवाजाही में असुविधा ना हो और दुर्घनाओं से राहत मिल सके।
