प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर विश्व रेकॉर्ड बनाया

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर विश्व रेकॉर्ड बनाया है। वे इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले राजनेता बन गए हैं। मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम से अपनी यात्रा शुरू की थी। इसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर उपस्थिति लगातार बढ़ती गई।

मोदी की राजनीतिक छवि और जनसंपर्क को मजबूत करने में सोशल मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री के इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने और व्यक्तिगत जीवन के कई पहलुओं को साझा करने की रणनीति ने उन्हें लोगों के और करीब ला दिया है। मोदी के कार्यकाल में डिजिटल इंडिया को तेजी से बढ़ावा दिया गया। 2014 से लेकर 2026 तक करोड़ों भारतीय इंटरनेट पर आए और डिजिटली अपने विचार साझा करना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में मोदी के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप दूसरे स्थान पर है, जिनके 4.32 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

मोदी नहीं करते किसी को फॉलो

प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर अब तक कुल 1205 पोस्ट किए हैं। खास बात है कि प्रधानमंत्री इंस्टाग्राम पर किसी को फॉलो नहीं करते हैं। लेकिन, उन्हें फॉलो करने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ को पार पहुंच चुका है। खास बात है कि मोदी के फॉलोअर्स की संख्या दूसरे नेताओं से काफी अधिक है।

नाम। फॉलोअर्स

नरेंद्र मोदी 10 करोड़

डॉनल्ड ट्रंप। 4.32 करोड़

प्रबोवो सुबियांतो। 1.5 करोड़

लूला दा सिल्वा। 1.44 करोड़

रेचेप तैय्यप एर्दोआन। 1.16 करोड़

जेवियर मिलेई। 64 लाख

Spread the word