छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक, 24 फरवरी को पेश होगा बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट सत्र की जानकारी दी।

डॉ रमन सिंह ने बताया सत्र 20 मार्च तक चलेगा जिसमें 15 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी इसमें अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का भी उल्लेख किया जाएगा। निधन उल्लेख के बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 बजट पेश करेंगे ओपी चौधरी का बजट भाषण 12.30 होगा।

बजट पर सामान्य चर्चा 26 और 27 फरवरी को होगी।

बजट पर 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर विचार होगा। 17 मार्च को विनियोग विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। 18 मार्च को उस पर चर्चा और पारण किया जाएगा।

बजट सत्र में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 तथा छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक, 2026 प्रस्तुत किया जायेगा

विधानसभा सदस्यों ने इस बार कुल 2813 प्रश्न लगाये है। जिनमें 1437 तारांकित और 1376 अतारांकित हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, एक अविलंबनीय लोक महत्व का विषय, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाएं प्राप्त हुई हैं।

Spread the word