सुरक्षा के प्रति जागरूकता रथ का संचालन, अपराध और दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास

कोरबा 18 फरवरी। कटघोरा पुलिस ने चलित जागरूकता रथ का संचालन शुरू किया है। इसका उद्देश्य शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाना है। रथ के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीटबेल्ट के उपयोग तथा सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नशा मुक्ति का संदेश भी दिया जा रहा है। पाम्पलेट वितरण और लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को जानकारी दी जा रही है।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि धान बिक्री के बाद बड़ी संख्या में किसान नगद राशि निकाल रहे हैं, जिससे ठगी की आशंका बढ़ जाती है। अभियान के तहत लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने की सलाह दी जा रही है। पुलिस के अनुसार जागरूकता के माध्यम से अपराध और दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the word