स्वर्ण बिंदु प्रासन संस्कार एक फरवरी को

कोरबा 30 जनवरी। चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के अंतर्गत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘बच्चे रहें स्वस्थ’ योजना के तहत आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा 01 फरवरी रविवार को अति शुभ रवि पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में किया जाएगा। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के तहत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को आयुर्वेद पद्धति से स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उनके अभिभावकों को बच्चों की आयु के अनुसार उपयोगी आहार-विहार की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों को योग एवं प्राणायाम का निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों को इस आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का लाभ दिलाने की अपील की है।

Spread the word