पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा द्वारा वनभोज (पिकनीक) का आयोजन आज

प्रकृति की गोद में आपसी मेल-मिलाप, संवाद और सामूहिक भोज के साथ निभेगी वर्षों पुरानी परंपरा
कोरबा. कोरबा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वनभोज (पिकनीक) का आयोजन दिनाँक- 18 जनवरी 2026, दिन-रविवार को झोराघाट (छुरी) में किया जा रहा है।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रखा गया है, जिसमें सभी स्नेही बंधुजनों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। हरियाली, पहाड़ों और शांत वातावरण के बीच हसदेव तट में आयोजित यह वन-भोज कार्यक्रम सहभागियों को रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर प्रकृति के सान्निध्य में सुकून और आत्मीयता का अनुभव कराएगा।
श्री लाम्बा के अनुसार वनभोज का मुख्य उद्देश्य आपसी मेल-मिलाप बढ़ाना तथा मित्रों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को एक मंच पर जोड़ना है। आयोजन के दौरान आपसी संवाद, सामूहिक भोज और सौहार्दपूर्ण वातावरण की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी सहभागी एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा कर सकें। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है और बड़ी संख्या में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है।
श्री लाम्बा ने कहा कि “इस तरह के आयोजन न केवल सामाजिक रिश्तों को प्रगाढ़ करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सहयोग और सामूहिकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।”
उल्लेखनीय है कि पूर्व महापौर श्री लाम्बा का यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें उनके समर्थक, शुभचिंतक और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में भागीदार बनते हैं।
