मध्यावधि चुनाव में हार: ट्रंप ने माना- ईरान युद्ध और तेल के बढ़े दाम पड़े भारी; तेहरान में जश्न का माहौल

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद स्वीकार किया है कि ईरान के साथ आठ महीने से जारी युद्ध और पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों ने उनकी पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाया। उन्होंने माना कि युद्ध के आर्थिक प्रभावों से अमेरिकी मतदाता नाराज थे। हालांकि, ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह ऐसा कदम था, जिसे उठाना जरूरी था और अमेरिका आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा।

ट्रंप ने युद्ध को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने की संभावना भी खारिज कर दी। ट्रंप ने कहा कि हेगसेथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। चुनाव में हार के बाद ट्रंप के तेवरों में कुछ नरमी भी देखने को मिली। उन्होंने डेमोक्रेट्स को जीत की बधाई देते हुए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। सीबीएस न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह देश की भलाई के लिए डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद रखते हैं।

Spread the word