मारपीट कर परिवार को दी जान से मारने की धमकी, दो लोगों पर अपराध दर्ज

कोरबा 28 दिसंबर। नगर के बैगिनडभार में शराब पीकर एक परिवार के साथ मारपीट करने तथा गंदी-गंदी गालिया देने के बाद जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ सिविल लाईन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बैगिनडभार निवासी रविंद्र कुमार पिता स्व. राजकिशोर प्रसाद सिविल लाईन थाना रामपुर में रिपोर्ट लिखाई है कि गत 21 दिसंबर को रात्रि 10 बजे उसके मोहल्ले में रहने वाला राजूराम कहरा नामक व्यक्ति घर के सामने शराब के नशे में गाली-गलौच करते हुए दरवाजा पीट रहा था। दरवाजा खोलने पर देखा कि उसके सिर पर चोंट लगी हुई है। उसने मेरे एवं मेरे पुत्र-पुत्री एवं पत्नी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। लडके का गला दबा दिया था जिससे गले में नाखून के नोचने के निशान है। पुत्री की उंगली को मोड़ दिया तथा पेट में घुस्सा मारा। तब मोहल्ला निवासी अरविंद यादव निवासी के साथ उसे पकडकर उसके घर छोडने के लिए गये जहां उसके घर के लोग राजू कहरा के सिर में लगे चोंट के संबंध में होने की आशंका पर पुनरू राजू कहरा, उसकी पुत्री मुस्कान व पत्नी श्रीमती कहरा एवं पुत्र सहित पुरा परिवार गाली गलौच करते हुए उसके व परिवार के साथ मारपीट करने लगे। जिस पर मोहल्ले के लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया। आये दिन राजूराम कहरा हमेशा शराब के नशे में गाली-गलौच करता है जिसके कारण पूरे मोहल्लेवासी उसके हरकत से परेशान है। रविंद्र की रिपोर्ट पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपी राजू कहरा एवं उसकी पुत्री मुस्कान के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the word