जगन्नाथ धाम व कोणार्क यात्रा पर रवाना हुए यूथ हॉस्टल के सदस्य

 कोरबा। जिले में साहसिक और रोमांचक गतिविधियों के अलावा पर्यावरण जैसे विषय पर काम करने वाले यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों का एक समूह जगन्नाथ पुरी और कोणार्क की यात्रा पर रवाना हुआ है। इसमें कोरबा, रायपुर, कवर्धा, रायगढ़ और बिलासपुर इकाइयों के सदस्यों को भी शामिल किया गया है। नेहरू नगर से इन सदस्यों को डीएसपीएम पावर प्लांट के मुख्य अभियंता और संस्था के संरक्षक संजीव कंसल ने रवाना किया। इससे पहले मौके पर पूजा अर्चना की गई। श्री कंसल ने कहा कि नए लोगों से परिचय करने के साथ यात्रा एक अच्छा कांसेप्ट है।

        सदस्यों के प्रस्थान के दौरान चेयरमैन संदीप सेठ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बताया गया कि यूथ हॉस्टल की यह टीम ओडिशा के महत्वपूर्ण शहर जगन्नाथपुरी में भगवान के दर्शन पूजन के साथ मंदिर के ध्वज, समुद्र से जुड़े रहस्य को समझने की कोशिश करेगी।

Spread the word