कोरबा 17 नवम्बर। हरदी बाजार पुलिस थाना अंतर्गत भाटापारा रेकी चौक में करण अहीर पिता बलदेव अहीर के पैरावट पर रविवार देर शाम को भीषण आग लगने की सूचना लोगों से मिलते ही करण अहीर ने थाना हरदी बाजार पर आग लगने की सूचना दिए आग पर काबू पाने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा एसईसीएल दीपका एवं गेवरा दमकल विभाग को सूचित किया गया समय गुजरता रहा लेकिन दमकल विभाग नहीं पहुंच पाया पीडितों ने उम्मीद लगाई थी तत्काल नजदीक लगभग 5 किलोमीटर के दायरे पर है दमकल विभाग आकर आग पर काबू पा जाएगा लेकिन घंटा बीच जाने के बाद भी दमकल विभाग के द्वारा हरदी बाजार रेकी चौक पर नहीं पहुंच पाया जो पैरावट में लगी आग धु- धु कर जल रहा था, आखिरकार बांधाखार जीटीपी मारुति कंपनी के द्वारा दमकल विभाग पहुंचकर धु धु कर जल रहा पैरावट को काबू पाया गया।

ज्ञात हो कि पैरावट की चारों तरफ मकान बने हुए जहां पर परिवार निवासरत हैं जिसे मारुति वाशरी के दमकल विभाग ने काबू पाया पीडित करण अहीर के द्वारा बताया गया कि यादव समाज के हैं घर में गाय बैल बछड़े रहते हैं जिसके लिए खाने पीने के लिए पैरावट का इकऋा करके रखा जाता है जिसमें लगभग साढे चार एकड़ का पैरा रखा हुआ था,जो लगभग तीस हजार का पैरा में आग लगने से नुकसानी हुई है जिसकी सूचना हम हरदी बाजार के थाना में दिया गया था लेकिन नजदीक एसईसीएल दीपका एवं गेवरा खदान होने के बावजूद दमकल विभाग नहीं पहुंच पाया आखिरकार बांधाखार मारुति कंपनी से दमकल विभाग पहुंचकर जल रहा आग को काबू पाया वहीं आसपास में निवासरत परिवार दहशत से बाहर आया जो आग जलने के कारण परिवार अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गए थे, इस लापरवाही से पीडित बहुत ही दुखी एवं निंदा भी किया जा रहा है जो नजदीक होने के बावजूद हमारे मदद के लिए नहीं पहुंच पाया जिसकी रिपोर्ट हरदी बाजार थाना में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही के लिए पीडित ने गुहार लगाई है।

Spread the word