मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व महापौर जागेश लाम्बा ने स्वर्गीय बनवारीलाल अग्रवाल को अर्पित की पुष्पांजलि

कोरबा। वरिष्ठ भाजपा नेता और कोरबा के पूर्व महापौर जागेश लाम्बा ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय बनवारीलाल अग्रवाल के पगड़ी रस्म में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सहित पार्टी के दिग्गज नेता स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल के पगड़ी रस्म में शामिल होने कोरबा पहुंचे।
कोरबा आगमन पर वरिष्ठ नेताओं की पूर्व महापौर जागेश लाम्बा ने अगवानी की और अग्रसेन भवन कार्यक्रम स्थल पर उनके साथ पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व महापौर जागेश लाम्बा ने स्वर्गीय अग्रवाल के निधन को भारतीय जनता पार्टी और कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा है कि आधुनिक कोरबा को आकार देने में साडा अध्यक्ष और कटघोरा – कोरबा विधायक के रूप में दिए गए स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
