छठ घाट पहुंचे पूर्व महापौर जागेश लाम्बा, छठ व्रतियों से मिलकर व्यक्त की शुभेच्छा

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व महापौर और वरिष्ठ भाजपा नेता जागेश लाम्बा सोमवार को नगर के शिव मंदिर एस ई सी एल छठ घाट और बालकोनगर रोड स्थित ढेगुरनाला छठ घाट पहुंचे। उन्होंने, सूर्यदेव और छठी मैया को अस्ताचलगामी अर्घ्य के अवसर पर छठ व्रतियों से भेंट की और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

दोनों ही छठ घाट में बड़ी संख्या में नगर के छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने एकत्र हुए थे। पूर्व महापौर ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर छठ व्रतियों से भेंट की और अपनी शुभेच्छा जाहिर की।

इस मौके पर पूर्व महापौर के साथ छठ घाट में सर्व श्री प्रकाश अग्रवाल, युगल कैवतर्य, राहुल शुक्ला, नितेश ठाकुर, अजय गोंड सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the word