सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हमारी संस्कृति समिति ने किया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा। नगर युवाओं द्वारा गठित “हमारी संस्कृति समिति” के तत्वावधान में महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस पर घंटाघर स्थित ओपन थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया। इस संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम की अध्यक्षता “हमारी संस्कृति समिति” के अध्यक्ष जानकी प्रसाद सोनी, महासचिव मनोज गिरी, संरक्षक अधिवक्ता श्यामल मल्लिक ने की।
इनके अलावा संरक्षक राजेंद्र जायसवाल, “हमारी संस्कृति समिति” के सदस्य नीरज सोनी, मनोज अग्रवाल, लक्ष्मी सिंह राजपूत, अरुण सिंह राजपूत, प्रकाश यादव, भवसागर बंजारे, पदम सिंह चंदेल एवं समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान मध्य-भारत का प्रसिद्द आर्केस्ट्रा “नंदिनी एंड वीनस” को बुलाया गया था।
11 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट जूनियर अमिताभ बच्चन ने मंच पर आकर केक काटा और बड़े धूमधाम से अमिताभ बच्चन का जन्मदिवस 11 अक्टूबर को मनाया गया।
