Registrar Appointment Order: कृषि विश्वविद्यालयों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, नए कुलसचिवों से बढ़ी उम्मीदें

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए नए कुलसचिवों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा लिया गया है। इस फेरबदल में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

केराम को मिली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (दुर्ग) में कुलसचिव के पद पर बदलाव किया गया है। पूर्व कुलसचिव आर.के. खरे को उनके मूल विभाग, कृषि संचालनालय में वापस भेजा गया है। उनकी जगह यशवंत केराम, जो कि संयुक्त संचालक कृषि हैं, को प्रतिनियुक्ति पर लेकर नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भी मिला नया कुलसचिव
इसी क्रम में कपिल देव दीपक, संयुक्त संचालक कृषि को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
