कटघोरा में गोली चलने से सनसनी फैली, आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, छानबीन हुई प्रारंभ

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसनिया मार्ग में बुधवार देर रात लगभग 11 बजे गोली चल गई। फायरिंग की घटना की खबर फैलते ही सनसनी व्याप्त हो गई है और मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के लोग भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए।

बताया जा रहा है कि यहां के निवासी सिकन्दर मेमन के घर के सामने से फायरिंग करते हुए कोई अज्ञात शख्स निकल गया। एक गोली शटर से पार निकल गई और दूसरी दरवाजे पर लगी है। माना जा रहा है कि किसी ने दहशत फैलाने की नीयत से इस फायरिंग को अंजाम दिया है।

फायरिंग की खबर फैलने के बाद यह मामला एक बहुचर्चित प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सवाल और जांच का विषय है कि गोली किसके द्वारा चलवाई गई है…? फिलहाल, मौके पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद हैं तथा फायरिंग करने वाले/वालों की तलाश में पूरी ताकत लगा दी गई है। कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया है।

Spread the word