सुभाष नगर में कामगार ने की खुदकुशी

कोरबा 17 सितंबर। एक तरफ कोयलांचल गेवरा-दीपका में आज सुबह से विश्वकर्मा पूजा का उल्लास नजर आया तो सुभाषनगर क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण था। यहां 40 वर्षीय व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। वहीं असंगठित क्षेत्र से जुड़ा था और कुछ दिन पहले काम छुटने से डिप्रेशन में था। दीपका पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है।
मृतक का काम नाम चुन्नी लाल बरेठ 40 वर्ष है, वह यहां पर परिजनों के साथ निवासरत था। ठेकेदारी फर्म में सामान्य कामकाज से जुडकर परिवार की जीविका चला रहा था। जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों से उसके सामने लगातार चुनौतियां आई। इसी बीच उसे काम से हटा दिया गया। वजह क्या रही, इस बारे में पता नहीं चला। इस घटनाक्रम को लेकर चुन्नी लाल डिप्रेशन में चल रहा था। उसने दुसरे विकल्पों पर ध्यान दिया और काम काज की तलाश की लेकिन नाकाम रहा। इसके चलते उसके सामने सामाजिक सुरक्षा की चिंता बनी हुई थी।
जानकारी के अनुसार पिछली रात परिजनों ने भोजन किया और सो गये। आज सुबह उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा गया। परिजनों की नजर पड़ी तो यहां कोहराम मच गया। आसपास के लोग आवाज सुनकर यहां इकऋे हो गये। दीपका पुलिस ने इस मामले की जानकारी दिये जाने पर एएसआई खगेश सिंह राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतारा और परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में किसी प्रकार का सुसाईड नोट मौके से नहीं मिला है। शुरूआती पूछताछ परिजनों से की गई जिसमें मृतक के डिप्रेशन में होने की खबर मिली। इस आधार पर घटना के पीछे इसी को अह्म कारण माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि वास्तविक कारण क्या है, यह शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से स्पष्ट हो सकेगा।
