वेल्डर की मृत्यु मामले में इंचार्ज पर अपराध दर्ज

कोरबा । ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कंपनी के एक इंचार्ज पर मृत्यु के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। 

        जानकारी के मुताबिक मृतक निवासी ग्राम कोनारगढ़ थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा 12 मई को कंपनी में हाईवा का वेल्डिंग कर रहा था। इस दौरान हाईवा का डीजल टंकी ब्लास्ट होने के कारण लगी आग में जलने से भिलाई के अस्पताल में उपचार के दौरान 21 मई को मौत हो गई। भिलाई के थाना से मर्ग डायरी प्राप्त होने उपरांत कोतवाली पुलिस ने मर्ग की संपूर्ण जांच की। घटना दिनांक को कंपनी के देखरेख व मेकनिकल इंचांर्ज के रूप में पर्याप्त सुरक्षा व्यावस्था नहीं किये जाने के कारण दुर्घटना घटित होना पाया गया। मामले में कथित आरोपी मेकनिकल इंचांर्ज के खिलाफ अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Spread the word