सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषणाें की चोरी

कोरबा ।  जिले में बालकोनगर क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान के अलमारी से सोने-चांदी के आभूषणाें की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। 

         पुलिस ने बताया कि बालकोनगर के न्यू शांति नगर के मकान में हुई है। मकान में अमितेश कुमार तिवारी नामक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। उक्त परिवार मकान में ताला लगाकर रिश्तदोरी में कोरबा से बाहर गया है। मकान की चाबी उसके पिता के पास छोड़कर गया है। समय-समय पर वह मकान में आकर देखरेख करते है। वे शाम लगभग साढे़ पांच बजे ताला लगाकर वापस अपने मकान में चले गए। बुधवार ड्यूटी से लौटने के बाद शाम लगभग सवा पांच बजे न्यू शांति नगर के मकान पहुंचे। देखा कि बाउड्री के गेट का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। अमलारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान नहीं थे। 

Spread the word