नगदी और मोबाइल सहित बाइक की हुई चोरी

कोरबा । जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के करतला क्षेत्र में बरगद पेड़ के नीचे सोए हुए एक युवक की जेब से चोरों ने नकदी और मोबाइल की चोरी कर ली। चोर उसकी बाइक को भी ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा हैं की ग्राम पसरखेत निवासी वेद प्रकाश कैवर्त बाइक पर सवार होकर करतला क्षेत्र के एटीएम गया था। उसने एटीएम से रुपए निकाले। घर वापस लौटते समय ग्राम लूदुखेत के पास उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। वह एक बरगद पेड़ के पास पहुंचा। बाइक को खड़ी किया और वह पेड़ के नीचे सो गया। चोरों की नजर उसपर पड़ी। चोरों ने उसकी जेब से पांच हजार रुपए और मोबाइल निकाल लिये साथ ही पास में खड़ी बाइक को भी ले गए। जब उसकी नींद खुली तो रुपए, मोबाइल और बाइक नहीं थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
