कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा पहुंचे। वे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी कोरबा पहुंचे हैं।

यहां पहुंचने पर हेलीपेड में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस बैठक मेंआदिवासी क्षेत्रों के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनता में उत्साह देखा जा रहा है।

Spread the word