लायंस क्लब ऑफ कोरबा ने मनाया 48वॉ संबद्धता दिवस समारोह (चार्टर नाईट)

कोरबा 07 सितंबर। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा चार्टर नाईट, 48वॉ सम्बंद्धता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डि. 3233सी, विषिष्ट अतिथि के रुप में पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल पीएमसीसी एवं सलाहकार, एमजेएफ लायन एम.डी. माखीजा पूर्व प्रांतपाल एवं डि. के मुख्य सलाहकार, एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल रीजन चेयरमेन रीजन 2, एवं अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी अतिथियों का तिलक व बुके से स्वागत किया गया, दीप प्रज्ज्वलित कर लायन मेल्विन जोन्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लायन रमेश शर्मा द्वारा स्वागत गीत का शानदार प्रस्तुति दिया गया।

तत्पष्चात चार्टर सदस्य लायन आनंद प्रसाद जायसवाल, लायन पद्मसिंह चंदेल, लायन सत्येन्द्र वासन, लायन श्रीकांत बुधिया, लायन राधेश्याम बंसल जी का साल, श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने सभी चार्टर सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया एवं संक्षिप्त जानकारी दी। चार्टर सदस्य लायन पदमसिंह चंदेल द्वारा मंच में उपस्थित सभी अतिथियों के अथक परिश्रम के बारे में बताया व उनकी प्रशंसा की साथ ही क्लब को चार्टर दिवस के लिए बधाई दिया।

मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि चार्टर मेम्बर के मार्गदर्षन और सहयोग से लायंस क्लब का स्थान डिस्ट्रिक्ट में मल्टीपल में एवं इंटरनेषनल में विषेष स्थान प्राप्त किया है, साथ ही चार्टर सदस्यों व क्लब को चार्टर दिवस के लिए बधाई दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया व अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन रविषंकर सिंह सचिव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एमजेएफ ला. राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), ला. राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), ला. नन्दकिषोर अग्रवाल, ला. अरविन्द साहू, ला. षिव अग्रवाल, ला. सुभाष अग्रवाल (बालाजी), ला. दीपक अग्रवाल, ला. अमरेश सिंघानिया, ला. दीपक माखीजा, ला. मीना सिंह, ला. कामायनी दुबे, ला. पुरषोत्तम अग्रवाल. ला. राकेष अग्रवाल, ला. दिनेष राठौर, ला. भोजकुमारी राजवाड़े, ला. ममता वासन, लायन भगवती गोयनका, ला. मनमोहन यादव, ला. भाविन उपाध्याय, ला. रमेष शर्मा, ला. शंकर लाल पटेल, ला. डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा एवं अन्य सभी लायन सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी।
