शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस स्कूल के शिक्षक का किया सम्मान

कोरबा 07 सितंबर। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा संचालित लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस स्कूल टी.पी. नगर में षिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समोराह के विषिष्ट अतिथि एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल रीजन चेयरमेन, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता) चेयरमेन लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े, साथ ही क्लब सचिव लायन रविषंकर सिंह, लायन सत्येन्द्र वासन, लायन आनंद प्रसाद जायसवाल, लायन नन्दकिषोर अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन संतोष खरे, लायन राजकिषोर प्रसाद, लायन मधु पाण्डेय, लायन राजेन्द्र डागा, लायन मनमोहन यादव, लायन भाविन उपाध्याय, लायन रमेष शर्मा, लायन जसपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थित में माँ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया।

षिक्षकों के सम्मान में लायन रमेष शर्मा द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षीय भाषण अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि ज्ञान के प्रतीक, छात्रों के पथ प्रदर्शक और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने वाले, राष्ट्र निर्माता आप समस्त शिक्षक वृन्दो को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन सहित शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके ज्ञान और मार्गदर्शन के बिना यह संसार शून्य है। पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल, एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल एवं एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (ष्वेता) ने अपने उद्बोधन में सभी शिक्षको को बधाई देते हुए कहा कि हमेशा गुरुजनों के दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए व गुरुजनों का हमेशा सम्मान करना। साथ ही स्कूल के अच्छे संचालन व शिक्षक दिवस के लिए शिक्षक व शिक्षिकाओं को बधाई दिया, एवं उनके समर्पण के लिए उनकी प्रषंसा की।
तत्पष्चात सभी षिक्षकों को पुष्पगुच्छ, श्रीफल व मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन लायनसंतोष खरे द्वारा किया गया, एवं आभार व्यक्त लायन रविषंकर सिंह सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री रमेश शर्मा एवं प्राचार्य श्री जी.आर. हंस सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
