एसईसीएल दीपका क्षेत्र ने हरदी बाजार में सुरक्षा के लिए लगाए 10 सीसीटीवी कैमरे

कोरबा 07 सितम्बर। एसईसीएल दीपका क्षेत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से परियोजना प्रभावित ग्राम हरदी बाजार में ग्रामीणों, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए। यह कैमरे दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय कुमार मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत हरदी बाजार के सम्मानीय सदस्यों को प्रदान किए गए।

क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री संजय कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि दीपका क्षेत्र कोयला उत्पादन के साथ-साथ आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में सीएसआर के तहत सतत विकास के प्रयास भी करता रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा के लिए की गई है। इस कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाने वाले अजय राठौर (हरदी बाजार) के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए एसईसीएल और अजय राठौर का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन दीपका क्षेत्र की क्षेत्रीय सीएसआर समिति के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में दीपका क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, नोडल अधिकारी (सीएसआर), ग्राम हरदी बाजार के वार्ड पंच एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Spread the word