सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 क्रिकेट के लिए खिलाड़ियों का चयन आज

कोरबा 07 सितंबर। सीनियर वर्ग सहित अंडर-23, अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन एचटीपीपी कोरबा-पश्चिम के लाल मैदान में 7 सितंबर को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

चयनित खिलाड़ियों को क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई, सीएससीएस और केडीसीए के टूर्नामेंट, ट्रेनिंग कैंप व सेलेक्शन मैच में खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। चयनकर्ताओं व छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड आब्जर्वर की देखरेख में खिलाड़ी ट्रायल देंगे। इस मौके पर प्रदेश क्रिकेट संघ से पर्यवेक्षक राजेश शुक्ला, केडीसीए से विशेष पर्यवेक्षक मोती पटेल, चयनकर्ता विशाल दुबे, भूपेंद्र भूषण, मो. वसीम, अजय राय, जिला क्रिकेट संघ के सचिव अखिलेश मणि तिवारी, कोषाध्यक्ष छतलाल यादव, सह सचिव जीत सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी रतन भारिया, बलबीर सिंह, प्रेम साहू आदि उपस्थित रहेंगे।

खिलाड़ियों का टीम में चयन उनके क्रिकेट कौशल बैटिंग, बॉलिंग, विकेट कीपिंग, फील्डिंग व फिजिकल टेस्ट के आधार पर लिया जाएगा। अंतिम 20 सदस्यीय जिला टीम का चयन सेलेक्शन मैच के आधार पर किया जाएगा। आयु से संबंधित जरूरी दस्तावेज लाना होगा। अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2007 और अंडर-23 के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2003 है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म व शुल्क, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल मार्कशीट की फोटो कॉपी, बैंक पासबुक, पैन कार्ड की फोटो कॉपी, नवीन पासपोर्ट कलर फोटो लाना होगा। दूसरे जिले से ट्रांसफर खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, क्रिकेट गणवेश व किट के साथ उपस्थित होना होगा।

Spread the word