जयदेवा समिति द्वारा श्रीगणेश की स्थापना और भव्य आयोजन को लेकर थाना प्रभारी ने ली बैठक

कोरबा 24 अगस्त। जयदेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी प्रतिवर्ष की भांति 27 अगस्त से 8 सितम्बर 2025 तक भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना और भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

थाना प्रभारी ने समिति सदस्यों को सुरक्षा एवं व्यवस्था से जुड़े कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरेः पंडाल के भीतर और बाहर उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाए जाएं और उन्हें हर समय चालू रखा जाए। विद्युत व्यवस्थाः बिजली की वायरिंग व कनेक्शन सुरक्षित रहें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

पार्किंग व्यवस्थाः रोड जाम की स्थिति से बचने के लिए निजी गार्ड नियुक्त किए जाएं।
रात्रि सुरक्षाः रात में अतिरिक्त सतर्कता रखी जाए।
जेबकतरी से बचाव रू भीड़ में जेबकतरे सक्रिय हो सकते हैं, इसके लिए जागरूकता फैलेक्स लगाए जाएं।
साइबर अपराध एवं यातायात नियम पालन रूआमजन को जागरूक करने हेतु पंडाल में सूचना-पट्टी एवं बैनर लगाए जाएं।
आपातकालीन सूचनाः किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल थाना कटघोरा के नंबर 9479193314 या डॉयल 112 पर सूचना दें।
अग्नि सुरक्षा रू प्रत्येक पंडाल में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखा जाए।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन आमजन व समितियों का सहयोग आवश्यक है। समिति पदाधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि वे दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे और आयोजन को शांति, सौहार्द्र व उत्साह के साथ संपन्न कराएंगे।

Spread the word