कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने गणेशोत्सव समितियों की ली बैठक

कोरबा 24 अगस्त। आगामी गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में गणेशोत्सव समितियों की बैठक आयोजित की जा रही है।

उसी तारतम्य में कटघोरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर और एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में, कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने नगर एवं छुरी क्षेत्र की गणेशोत्सव समितियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में विशेष रूप से कटघोरा की जयदेवा गणेशोत्सव समिति, जो नगर का सबसे बड़ा आयोजन करती है, शामिल रही। इसके अलावा नगर की अन्य समितियों और छुरी में सक्रिय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बैठक में सभी समिति सदस्यों से आयोजन की संपूर्ण जानकारी ली और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव नगर की आस्था और सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक है, इसलिए इसे शांति और सौहार्द्र के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Spread the word