कोरबा में टायर फाड़ चोर ने मचाया आतंक -कार सहित पकड़ाया कथित आरोपी 

जिस गाड़ी को चुरा नहीं पाया, उसके चीर डाले टायर 

कोरबा । कोरबा शहर में एक बार फिर अराजकता का माहौल देखने को मिला, जब आदतन कथित चोर ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। गोपालपुर निवासी इस बदमाश ने सबसे पहले एक बाइक की चोरी की और इसके बाद चारपहिया वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

        जानकारी के अनुसार कुल 15 गाड़ियों को उसने नुकसान पहुंचाया हैं। कई वाहन मालिक सुबह अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो टायर फटे और गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। इतना ही नहीं, उसने एक स्विफ्ट कार चोरी कर ली और कटघोरा की ओर भाग निकला। कोरबा पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की गई। चोरी की कार में घूम रहा व्यक्ति केंद्रीय विद्यालय के पास, गोपालपुर चौक के आगे दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, वह पहले से कई थानों में अपराध दर्ज अपराधी हैं। वह चोरी की गाड़ियों में ही घूमता था और लंबे समय से पुलिस की नजर में था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के साथ शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

Spread the word