गलत दिशा से आ रहे वाहन ने बाइक को लिया अपनी चपेट में-मृत्यु

कोरबा । जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में ग्राम चोटिया चौक के समीप सड़क पार कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार को गलत दिशा से आ रहे कथित वाहन स्वराज माजदा के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा हैं की कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिनपुरी निवासी बलजोर श्याम 42 वर्ष पिता रघुवीर सिंह श्याम अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर निज कार्य हेतु जा रहा था। बाइक सवार चालक चोटिया चौक को पार कर रहा था, इसी दौरान एक वाहन स्वराज माजदा ने गलर दिशा से आकर उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले स्वराज माजदा के चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
